🎯 CG Sakhi One Stop Centre Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में विभिन्न पदों पर भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन


CG Sakhi One Stop Centre Recruitment 2025


छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ ने मिशन शक्ति योजना के तहत प्रदेश के 8 जिलों में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर (Sakhi One Stop Centre) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है।

यह भर्ती दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिलों के लिए की जा रही है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


CG Sakhi Center Vacancy 2025:

विवरणजानकारी
भर्ती निकायसंचालनालय, महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़
योजना का नाममिशन शक्ति (सखी वन स्टॉप सेंटर)
जिलों के नाम08 जिले (बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़ आदि)
आवेदन मोडऑनलाइन (Online)
आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025
नौकरी का प्रकारसंविदा / एकमुश्त वेतन (Temporary)

पदों का विवरण और वेतन

सखी वन स्टॉप सेंटर के सुचारू संचालन के लिए निम्नलिखित पदों पर एकमुश्त मासिक वेतन पर भर्ती की जा रही है:

स.क्र.पद का नामपद संख्यानिर्धारित एकमुश्त मासिक वेतन (₹)
1केन्द्र प्रशासक 131450/-
2केस वर्कर 218420/-
3कार्यालय सहायक 118420/-
4बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोईया 311720/-
5सुरक्षा गार्ड / रात्रि प्रहरी 311360/-
6साइको-सोशल काउन्सलर125780/-
7पैरा लीगल कार्मिक / अधिवक्ता118420/-
8पैरा मेडिकल कार्मिक 118420/-

पात्रता और चयन प्रक्रिया

आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करे


आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले sakhionestop.e-bharti.in पर क्लिक करें।
  2. रजिस्ट्रेशन: ‘New Registration’ पर क्लिक कर अपनी जानकारी भरें।
  3. दस्तावेज़ अपलोड: अपनी फोटो, हस्ताक्षर और सभी शैक्षणिक दस्तावेज़ (PDF फॉर्मेट में) अपलोड करें।
  4. जिला चुनें: जिस जिले के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसे सावधानीपूर्वक चुनें।
  5. सबमिट: फॉर्म को अच्छी तरह चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और रसीद अपने पास रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

विवरणलिंक
आधिकारिक विज्ञापन (Notification PDF)Download PDF
ऑनलाइन आवेदन लिंक (Apply Online)Click Here to Apply
आधिकारिक वेबसाइटcgwcd.gov.in

हमसे जुड़ें:

अन्य महत्वपूर्ण सरकारी नौकरी अपडेट 🔗

लिंक
CGPSC 125 सहायक प्राध्यापक भर्ती की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रोफेसर भर्ती।
बिलासपुर एयरपोर्ट में संविदा पदों पर सीधी भर्ती।
पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में अतिथि व्याख्याता भर्ती।

FAQs: सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती से जुड़े प्रश्न

Q.1. सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन sakhionestop.e-bharti.in के माध्यम से किया जा सकता है।

Q.2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है।

Q.3. किन जिलों के लिए यह भर्ती निकाली गई है?

Ans: दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिलों के लिए।